शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि, मौनव्रत रखा
अलवर | हिंदू एकता महासभा की ओर से सोमवार शाम शहीद स्मारक पर कठुआ दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय के लिए मोमबत्ती जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। पीडि़ता की आत्मा की शांति के लिए मौनव्रत रखा गया। पदाधिकारियों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष हितेश तिवाडी,जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा,शहर महामंत्री इशांत शर्मा, राहुल पंडित,तेजू बन्ना, मनीष चौधरी, अभिषेक, त्रिलोक पंडित सहित अनेक युवा मौजूद थे।