भर्ती में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मियों को मिले प्राथमिकता
अलवर | ट्रैक्टर सफाई श्रमिक संघर्ष समिति ने राज्य सरकार द्वारा निकाली सफाई कर्मियों की भर्ती में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग की है। समिति अध्यक्ष अनिल कुमार एवं मंत्री विक्की अठवाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 21 हजार 136 सफाई कर्मियों की भर्ती निकाली है। इनमें अलवर जिले में 456 सफाई कर्मी भर्ती होंगे। जो लोग 15-20 साल से ठेके पर सफाई कर्मी का काम कर रहे हैं उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ठेकेदार को पाबंद किया जाए कि ठेके पर काम करने वालों की ही अनुभव प्रमाण पत्र दिए जाएं।