बहरोड़ सीएचसी में नए पदाें को मिली वित्तीय मंजूरी
अलवर| बहरोड़ सीएचसी को 50 से 100 बेड में क्रमोन्नत करने की घोषणा के 8 माह बाद सरकार ने नवसृजित डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी व क्लर्क के पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (योजना) ने इसके आदेश जारी किए हैं। सीएचसी के लिए वरिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी व मेडिसन के दो पद व कनिष्ठ विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सहित अन्य पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।