क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक करने पर कोई पैसा मांगे तो करें शिकायत
शहर में यूआईटी की ओर से अमृत योजना के तहत कराए जा रहे सीवरेज लाइन डालने के कार्य के दौरान यदि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होती है तो उसे सही कराने की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी की है। न्यास सचिव कान्हाराम ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही करने पर भवन मालिक को किसी भी प्रकार की राशि नहीं देनी है। यदि कंपनी का प्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति इसके लिए पैसा मांगे तो न्यास के अधिशाषी अभियंता के मोबाइल नं. 7073666613 एवं एलएंडटी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को 8750180009 नंबर पर सूचित करें।