पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं के रिजल्ट में हो सकती है देरी नहीं मिल रहे कॉपियां जांचने वाले

10वीं के रिजल्ट में हो सकती है देरी नहीं मिल रहे कॉपियां जांचने वाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होने में देरी हो सकती है। दरअसल बोर्ड की कॉपियां जांचने के लिए वीक्षक ही नहीं मिल रहे हैं। अलवर में ओसवाल स्कूल केंद्र पर कॉपियां चैक करने का काम चल रहा है। यहां 10वीं की कॉपियां चैक करने के लिए करीब 120 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक आधे वीक्षक ही पहुंच पाए हैं। डीईओ माध्यमिक प्रथम अरुणेश सिन्हा का कहना है कि कुछ जगहों से समान परीक्षा के कारण वीक्षकों के कार्यमुक्त करने के संबंध में समस्या आ रही थी, लेकिन काफी कुछ हद तक कॉपी जांचने के लिए वीक्षकों की बात हो गई है। प्रयास कर रहे हैं कि रिजल्ट में देरी न हो।

खबरें और भी हैं...