पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 51 जोड़ों ने कराया कामधेनु का नंदी के साथ विवाह

51 जोड़ों ने कराया कामधेनु का नंदी के साथ विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित गोनंदी विवाह के धार्मिक आयोजन में अलवर शहर व रामगढ़ कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे गोमाता प्रेमियों ने गाय को कामधेनु काे बेटी मानते हुए कन्यादान किया। वहीं जामाता नंदी का मां भगवती व भोलेनाथ सहित आह्वान किया। सुबह 8 बजे से प्रारंभ धार्मिक आयोजन में 51 जोड़ों काे वैदिक रीति से दश विध स्नान कराया गया। इसके बाद यज्ञोपवीत धारण कराते हुए गणेश वंदना के साथ रूद्राभिषेक कराया गया। दोपहर 12 से 3 बजे तक भागवत ज्ञान कथा के बाद कस्बे के लाेगाें ने नंदी की बारात की अगवानी की। यहां अनंत श्री विभूषित मां योग योगेश्वरी यति, पंच दश नाम जूना अखाड़ा महाशक्तिपीठ कानपुर व अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भारतीय किसान संघ गजेंद्र सिंह, कथावाचक पं.विष्णुदत्त शर्मा सहित कस्बे के लाेगाें ने तोरण द्वार पर नंदी का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...