पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती समारोह शुरू, 22 को शोभायात्रा

परशुराम जयंती समारोह शुरू, 22 को शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जिला ब्राह्मण सभा की ओर से 6 दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव समारोह की शुरुआत मंगलवार को दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित परशुराम भवन में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना व ध्वजारोहण के साथ की गई। महामंत्री मानेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सुबह भगवान परशुराम की पूजा अर्चना हुई। इसमें अध्यक्ष मोहन भारद्वाज, गोपीचंद शर्मा, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा, राधामोहन शर्मा, प्रमोद शर्मा, पूरणचंद शर्मा व राजेंद्र तिवाड़ी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। पूजा अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया गया। साथ ही भगवान परशुराम मंदिर में रामायण पाठ शुरू हुआ। बुधवार सुबह रामायण पाठ का समापन होगा। इसके बाद विशेष पूजा अर्चना, हवन, कन्या पूजन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। 19 अप्रैल काे सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर घोड़ाफेर चौराहा स्थित ब्राह्मण छात्रावास में लगेगा। शाम 6.30 बजे से वैज्ञानिक युग में भजन की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी होगी। 20 अप्रैल को रात 8 बजे छात्रावास में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 21 अप्रैल को शाम 5 बजे से वाहन रैली निकाली जाएगी। शाम को नंगली सर्किल पर दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। 22 अप्रैल को शाम 5 बजे परशुराम भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...