बाल विवाह रोकने के लिए लगाया शिविर
अलवर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए विधिक जागरुकता टीम प्रथम के सदस्यों ने अंबेडकर चौराहे के पास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। इसमें पीएलवी मुस्तफा खां ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य जयपुर की योजनाओं के बारे में बताया। एडवोकेट अजीत सिंह ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 तथा निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में बताया। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य विष्णु गुप्ता, विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद थे।