स्काउट का राज्य स्नेह मिलन समारोह 22 को जयपुर में
स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय की ओर से 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में वरिष्ठ राष्ट्रपति स्काउट व गाइड तथा राष्ट्रपति रोवर्स व रेंजर्स का राज्यस्तरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सीओ गाइड कल्पना शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम कई वर्षों बाद प्रांत स्तर पर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम को मुख्यायुक्त जेसी मोहंती, राज्यायुक्त भास्कर ए सावंत सहित कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे।