राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में विशाल व खुशी का चयन
अलवर | 63वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अलवर पब्लिक स्कूल के विशाल व खुशी का चयन हुआ है। प्रिंसिपल प्रीता जैन ने बताया कि मुंबई में 18 अप्रैल से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के विशाल कौशिक व खुशी अग्रवाल भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मुंबई में 24 अप्रैल तक चलेगी।
बीकानेर में आयोजित ताइक्वांडो स्पर्धा में पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
अलवर | राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में बीकानेर में हुई ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अलवर के 5 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते हैं। टीम मैनेजर मनीष ने बताया कि सोया अली, ईहान खान, साहिल खान, विदित खंडेलवाल एवं साहिल खान ने विभिन्न भार वर्ग में पदक हासिल किए है। मनीष ने बताया कि इन बच्चों को 29 अप्रैल को अलवर में ब्लैक बेल्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खेल समाचार