रोडवेज कर्मियों का 25 से बेमियादी धरना
अलवर | भामसं से संबद्ध राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन द्वारा अपनी मांगों व रोडवेज प्रशासन की नीति के विरोध में 25 अप्रैल से रोडवेज बस स्टैंड पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। मत्स्य नगर आगार के अध्यक्ष रामलाल सैनी व अलवर आगार के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि संगठन की ओर से मांगपत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण धरना दिया जाएगा।