जय स्वदेश कवि सम्मेलन का आयोजन
अलवर | राष्ट्रीय चेतना साहित्य संगम की ओर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में साउथ वेस्ट ब्लॉक स्थित माॅडर्न बीएड कॉलेज के सभागार में जय स्वदेश कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान रसना वाजपेयी ने कश्मीर तो होगा नक्शे में पाकिस्तान नहीं होगा कविता सुनाकर वाहवाही लूटी। कवि बलवीर सिंह ने अपना यह पैमाना थोड़ा बड़ा करो तुम युग पुरुष को पास सूर्य के खड़ा करो कवित सुनाई। इसी प्रकार रेणु खत्री ने रंगों का मजा तथा सब कुछ बिकता है कविता सुनाई। कार्यक्रम में रघुवर दयाल जैन ने मेरी शाला, गिरिवर सिंह ने हल्दी घाटी पर कविता व मनीष मनु ने गजल सुनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपीचंद शर्मा थे। अध्यक्षता डॉ. गया प्रसाद शर्मा ने की। आभार गायत्री शर्मा ने जताया।