अलवर| मंगलवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मोती डूंगरी, नंगली सर्किल, एसएमडी सर्किल, अट्टा मंदिर के पीछे, पोस्ट ऑफिस, संजय कॉलोनी, आकाशवाणी केन्द्र, स्कीम नंबर पांच, सात, आठ, जिला परिषद, जीडी कॉलेज, नयाबास, पुराना काला कुआं, सरकारी मुद्रणालय, एलआईसी ऑफिस, आयकर कार्यालय, जैन बीएड कॉलेज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी प्रकार सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक हसन खां मेवात नगर ए ब्लॉक में तथा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रूपबास, शांति कुंज, चीतावन की गली, पील खाना, ठाकरवाला कुआं, अखैपुरा, मीणा बस्ती, पुलिस लाइन, राजाजी का बास, नवाबपुरा में बिजली बंद रहेगी। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक काला कुआं सेक्टर तीन से पांच तक, बनिया का बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, भूरा सिद्ध के आसपास, सैटेलाइट हॉस्पिटल काला कुआं, चेतन एनक्लेव फेज प्रथम व फेज द्वितीय तथा इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।