पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को मिले प्राथमिकता

सफाई कर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को मिले प्राथमिकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना को ज्ञापन सौंपा। संघ के शहर अध्यक्ष कैलाशचंद निंदानिया ने बताया कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के 456 पदों के लिए भर्ती होनी है। इसके लिए सभी समाज के लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। वाल्मीकि समाज सदियों से सफाई का काम करता आ रहा है। यह भर्ती रिक्त पदों पर की जा रही है। इन पदों पर वाल्मीकि समाज के लोग ही नियुक्त थे इसलिए भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को ही प्राथमिकता दी जाए। वर्ष 1979 में सफाई कर्मचारियों के पदों पर वाल्मीकि समाज के लोगों की ही भर्ती हुई थी। उसके आधार पर ही वाल्मीकि समाज के लोगों की ही भर्ती की जाए। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में गिर्राज, बिरजू, ताराचंद सहित अन्य लोग शामिल थे।

सफाई मजदूर संघ ने नगर परिषद सभापति को ज्ञापन सौंपा

खबरें और भी हैं...