एमआईए स्थित रीको कॉलोनी में ढाबे पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि एयर फोर्स कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी पप्पू उर्फ गुरबक्श ढाबे पर काम करता था। ढाबा मालिक ने उसे ढाबे के ऊपर ही एक कमरा दिया हुआ था। सोमवार को पप्पू ने शराब पीकर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।