पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कवि करुण का 81 वां जन्मदिन समारोह 24 को मनाया जाएगा

कवि करुण का 81 वां जन्मदिन समारोह 24 को मनाया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | वरिष्ठ कवि बलवीर सिंह करुण का 81वां जन्मदिन 24 मई को सुबह 10.30 बजे एनकोटेल होटल के सभागार में मनाया जाएगा। आस्था साहित्य संस्थान के संयोजक विनीत चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ अशोक शुक्ल व डॉ मुकेश गुप्त उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे। चिन्मय पाराशर व शम्मी सेतिया करुण के दो गीत प्रस्तुत करेंगे। काव्य पाठ व अभिनंदन का कार्यक्रम भी होगा। पिछले दिनों कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने वाले फरीदाबाद निवासी कमांडो समोद सिंह चरौरा व स्वदेश चरौरा का विशेष सम्मान होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार कन्हैया लाल चतुर्वेदी होंगे। अध्यक्षता महाराजा सूरजमल स्मारक शिक्षण संस्थान, दिल्ली के निदेशक एसपी सिंह करेंगे।

खबरें और भी हैं...