पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्यूबवेल में खराबी होने से मालन की गली में पानी की सप्लाई नहीं, लोग हुए आक्रोशित

ट्यूबवेल में खराबी होने से मालन की गली में पानी की सप्लाई नहीं, लोग हुए आक्रोशित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालन की गली क्षेत्र में टयूबवेल में खराबी आने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में दो दिन में एक बार पानी की सप्लाई होती है। सोमवार सुबह स्टार्ट खराब हुआ तो लोगों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। साथ ही लाइन मैन ने भी विभागीय अधिकारियों को स्टार्ट खराब होने की सूचना दे दी। इसके बावजूद क्षेत्र विभाग की ओर वाल्व को ठीक नहीं किया। इसके कारण लोगों को पीने लायक पानी नहीं मिला। क्षेत्र के घनश्याम दास बिड़ला ने बताया कि सुबह मामले में अधिकारियों ने शाम तक स्टार्ट ठीक करने के आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा नहीं किया। शाम को अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। इससे लोग परेशान होते रहे। लोगों का आशंका नहीं की दो दिन ओर पानी नहीं आएगा तो उनका हाल कैसा होगा।

इस मामले में जलदाय विभाग के एसई आदित्य शर्मा ने बताया कि स्टार्ट खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ठीक करने के लिए दिल्ली से मैकेनिक को बुलवाया। वह शाम को देरी से चला। उसके रात तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पानी की सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी। जिससे लोग परेशान नहीं हो।

खबरें और भी हैं...