अलवर| गांधी स्वास्थ्य सदन समिति की ओर से एक महीने का निशुल्क योग शिविर सोमवार से पुराना सूचना केंद्र स्थित प्राकृतिक चिकित्सा योग केंद्र में शुरू हो गया। इसका उद्घाटन नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना ने किया। शिविर में योग क्रिया सीखने के लिए लोगों का उत्साह रहा। समिति के मंत्री सुशील झालानी ने बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से यह शिविर योग दिवस 21 जून तक चलेगा। इस शिविर में योगाचार्य डॉ. अशोक शर्मा के सानिध्य में डॉ. प्रमिला, डॉ. जितेंद्र सैन व उनके सहयोगी व प्रशिक्षित बच्चे योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर में पहले दिन दो ही सत्र हुए। इनमें लोगों का विशेष उत्साह रहा। शिविर के सत्र सुबह पांच से छह, सुबह छह से सात बजे तथा शाम को पांच से सात बजे तक चलेंगे। मुख्य समारोह 21 जून का होगा।