पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामूहिक अवकाश पर रहे जिले के विकास अधिकारी और पीईओ

सामूहिक अवकाश पर रहे जिले के विकास अधिकारी और पीईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के तीनों संवर्ग (विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी) के सभी कार्मिक सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके चलते न्याय आपके द्वार शिविरों में पंचायती राज विभाग के संबंधित कोई कार्य नहीं हुआ। जिससे शिविर आयोजन का उद्देश्य अपूर्ण रहा। सेवा परिषद के जिला प्रवक्ता बृजकिशोर यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेशव्यापी पांचवे चरण 21 से 23 मई के तहत सेवा परिषद के सभी कार्मिकों के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिसके चलते आगामी दिवसों 22 व 23 मई को न्याय आपके द्वार शिविर में कोई कार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री से जून 2017 को राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद की मांगों के संबंध में लिखित समझौता किया था। करीब 1 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी, एक समझौते को लागू नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...