पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूथ संरचना कार्यक्रम के लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

बूथ संरचना कार्यक्रम के लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की शहर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई। शुरुआत में जिला संगठन प्रभारी डॉ. अखिल शुक्ला, शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र यादव एवं अशोक गुप्ता ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला संगठन प्रभारी डॉ. शुक्ला ने बूथ समिति संरचना शक्ति केंद्र प्रभारियों का कार्य वितरण, शक्ति केंद्रों का प्रारूप एवं सात दिवसीय कार्य योजना के विभाजन पर चर्चा की। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के निवासी प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारी, अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद के भाजपा पार्षदों में बूथ समिति सत्यापन का कार्य बांटा। विधायक सिंघल ने प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश पढ़ा और कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक को जिला महामंत्री देवेंद्र यादव एवं संजय नरूका ने भी संबोधित किया। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुल्कराज बीका, सभापति अशोक खन्ना, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य पूनम गुर्जर, मदन गोपाल, राकेश सेठी, दिगंबर सैनी, चंदा सैनी, पंडित जले सिंह, तपेश अवस्थी, राजेश तिवारी, मनोज चौहान, सुनील चौधरी, अभिराम दीक्षित, राम अवतार शर्मा, रवि यादव, संदीप गुप्ता, सुदेश खामरा ,अशोक जैन आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक पंडित ने किया।

खबरें और भी हैं...