पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान संघ ने कलेक्ट्रेट पर धरना देखकर ज्ञापन सौंपा

किसान संघ ने कलेक्ट्रेट पर धरना देखकर ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ के बैनर तले सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि राज्य सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस दौरान किसानों से सात सूत्री ज्ञापन जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। जिला कलेक्ट्रेट पर दिए गए धरने में जिलाध्यक्ष मातादीन भाटी, संगठन के जिला प्रमुख पुष्कर वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी परमानंद,बाबूलाल पोसवाल, चंद्रवती, उमराव लाल सहित अन्य कई सदस्यों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। संगठन के तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मातादीन भाटी ने बताया कि संगठन की ओर से मंगलवार से 25 मई तक तहसील स्तर पर धरने दिए जाएंगे। इसके बाद किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। संगठन की प्रमुख मांगों में जिंसों की समर्थन मूल्य पर खरीद, फसल का उचित मूल्य देने के लिए भावांतर योजना लागू करने,, किसानों के कर्ज माफ करने, फसल बीमा योजन व प्राकृतिक आपदा के समय हुए किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की गई है। किसान संघ ने चेतावनी दी है मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे।

खबरें और भी हैं...