पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के कई क्षेत्रों में 16 टैंकर पेयजल वितरित

शहर के कई क्षेत्रों में 16 टैंकर पेयजल वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | सतीश भाटिया चेरिटेबल ट्रस्ट एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अभावग्रस्त क्षेत्रों में सोमवार को 16 टैंकर पेयजल वितरित किया गया। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सतीश भाटिया ने बताया कि वार्ड 13 के मोहल्ला हरबक्श, वार्ड 42 के तूलेड़ा रोड, वार्ड 41 एनईबी सुभाष नगर, वार्ड 43 रामनगर कॉलोनी, वार्ड 35 इंदिरा कॉलोनी, वार्ड 6 लालदास मंदिर के पास, वार्ड 5 हजूरी गेट, वार्ड 34 में पुष्प विहार, वार्ड 12 हलवाई पाड़ा, वार्ड 30 विवेकानंद नगर, वार्ड 23 रथखाना मोहल्ला, वार्ड 8 मेहताब सिंह का नोहरा व प्रेम नगर, वार्ड एक में बराई माता के पास और वार्ड 50 में शिकारी का बास में पेयजल वितरित किया गया।

खबरें और भी हैं...