पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहर खाने से विवाहिता की मौत, प्रेमी अचेत

जहर खाने से विवाहिता की मौत, प्रेमी अचेत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के फूटीखेल मोहल्ले में 26 वर्षीय विवाहित महिला भारती कोली व उसके प्रेमी 27 वर्षीय लव कुमार सोमवंशी ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे भारती की मौत हो गई जबकि युवक लव की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह चंपावत ने बताया कि रात करीब 9 बजे फूटीखेल निवासी पदम कोली थाने आकर बताया कि उसकी प|ी भारती घर पर नहीं है। उसने अपनी प|ी लव कुमार सोमवंशी के घर होने की आशंका जताई। इस पर पुलिस फूटीखेल मोहल्ले में लव कुमार पुत्र विजयसिंह सोमवंशी के घर पहुंची। उसके मकान का दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में लव कुमार व भारती कोली अचेत पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने भारती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में भारती व लव कुमार के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। भारती के दो बालिकाएं हैं। लव कुमार अविवाहित है। वह किसी दुकान पर कम्प्यूटर का काम करता है। दोनों के घर आसपास हैं। पुलिस में अभी किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

साढ़े तीन साल से थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार, पदम कोली ने बताया कि उसकी प|ी भारती की लव कुमार से करीब साढ़े तीन साल से दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। पदम को जब इनके प्रेम-संबंधों पता चला तो उसने प|ी को कई बार समझाया लेकिन भारती ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।

घर में अकेला रहता था युवक
लव कुमार फूटीखेल पर पैतृक घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता जयपुर में रहते हैं। पुलिस ने लव कुमार के मकान को सीज कर दिया है। शनिवार को मकान की तलाशी ली जाएगी।

अलवर. अस्पताल में भर्ती लव कुमार सोमवंशी।

खबरें और भी हैं...