- Hindi News
- National
- कॉलेज ने यूनिवर्सिटी को दी अंडरटेकिंग तब जाकर परीक्षा में बैठे विद्यार्थी
कॉलेज ने यूनिवर्सिटी को दी अंडरटेकिंग तब जाकर परीक्षा में बैठे विद्यार्थी
अलवर| राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता शुल्क जमा नहीं कराने के बाद परीक्षा में शामिल होने से गुरुवार को रोके गए सिद्धि विनायक कॉलेज के छात्रों को शुक्रवार को हुई परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई। एमआईटीआरसी परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एमआईटीआरसी कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि यूनिवर्सिटी से मिली सूचना व निर्देशों के बाद ही बच्चों को परीक्षा में शामिल होने दिया। इधर राजस्थान तकनीकी विवि के वाइस चांसलर प्रो. एन पी कौशिक का कहना है कि सिद्धि विनायक कॉलेज ने कुछ पैसा शुक्रवार को जमा कराया है और शेष पैसों के लिए 7 दिन की अंडरटेकिंग दी है । इसी के आधार पर बच्चों को परीक्षा में बैठाने के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि बच्चों की परीक्षाएं अब जारी रहेंगी। जिन बच्चों की परीक्षा छूट गई थी उनके बारे में इनका कहना था कि जल्दी ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।