गेहूं की रखवाली करने गए अधेड़ का शव मिला
नारायणपुर थानान्तर्गत बाढ़ डोली गांव में खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए अधेड़ रोशन सिंह का शुक्रवार को शव मिला। परिजनों ने बताया कि रोशन सिंह जब सुबह घर पर नहीं आया तो परिजनों ने खेत पर तलाश किया। वह बिस्तरों में अचेत पड़ा मिला, जिसे बेहोशी की हालत में थानागाजी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने रोशन सिंह को मृत बताकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सतबीर सिंह ने संदेह जताते हुए मौत का मामला दर्ज कराया है।