पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा जलाने पर ठेकेदार को नोटिस, पैनल्टी भी लगाई

कचरा जलाने पर ठेकेदार को नोटिस, पैनल्टी भी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद ने गोलेटा डंपिंग यार्ड में कचरे में आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित करने वाली ठेकेदार फर्म त्रिमूर्ति एंटरप्राइजेज को शुक्रवार को नोटिस जारी किया है। कचरे में आग लगाने पर ठेकेदार पर पेनल्टी लगाई जाएगी। ठेकेदार पर अंबेडकर डंपिंग स्टेशन से समय पर कचरा नहीं उठाने पर 5 हजार रुपए की पेनल्टी लगा दी गई है। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को गोलेटा कचरा डंपिंग यार्ड और अंबेडकर नगर डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।

दैनिक भास्कर में डंपिंग यार्ड में रोजाना जलाया जा रहा 140 टन कचरा, 350 बच्चों का भविष्य खतरे में शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आया और डंपिंग यार्ड के तुरंत निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

मुख्य सफाई निरीक्षक शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ठेकेदार की ओर से डंपिंग यार्ड के कचरे में आग लगाना पाया गया है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। ठेकेदार कचरे पर कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं कर रहा है। वहीं अंबेडकर नगर डंपिंग स्टेशन से कचरा भी समय पर नहीं उठा रहा है। डंपिंग यार्ड की निरीक्षण रिपोर्ट नगर परिषद आयुक्त को सौंप दी है। आयुक्त संजय शर्मा ने रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार फर्म को नोटिस दिया है। अब कचरे में आग लगाने की निगरानी के लिए डंपिंग यार्ड में एक जमादार लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार को मच्छर व मक्खियों के प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए कचरे पर कीटनाशक छिड़काव के निर्देश भी दिए हैं।

खबरें और भी हैं...