पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संत कंवरराम के जन्मोत्सव पर हुई भजन संध्या, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

संत कंवरराम के जन्मोत्सव पर हुई भजन संध्या, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. संत कंवरराम के जन्मोत्सव पर सिंधु भवन में आयोजित भजन संध्या में नाचते लोग।

भास्कर संवाददाता | अलवर

संत झूलेलाल सिंधी पंचायत ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को आदर्श कालोनी दाउदपुर स्थित सिंधु भवन में संत कंवरराम का जन्मोत्सव मनाया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष भजन लाल ने बताया कि सुबह बाबा नारायणदास द्वारा झंडारोहण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। शाम को आयोजित भजन संध्या में कोटा की कुमार सोनू ईंवेंट व दिव्या ज्योति ग्रुप ने कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान चेटीचंड महोत्सव पर 19 मार्च को रक्तदान करने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजूराम चंदानी, खुशहाल दास पोपटानी, भजनलाल, तुलसी, सुभाष व राजा कोरजानी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

केदारनाथ धाम में 7 मई से लगाएंगे भंडारा शिविर

अलवर| श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की ओर से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार 7 मई से 7 जून तक भंडारा शिविर लगाया जाएगा। समिति अध्यक्ष मनोज शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि शिविर स्थल पर प्रतिदिन 5 से 7 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय व नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। करीब 150 से 200 श्रद्धालुओं की रात को रुकने की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को यात्रा पहचान पत्र या फोटोयुक्त आईडी दिखानी होगी। समिति की ओर से दो महीने से इसकी तैयारी की जा रही है। भंडारे की राशन सामग्री इकट्ठा करने के लिए 16 अप्रैल से 2 मई तक नंगली सर्किल पर शिविर लगाया जाएगा। 2 मई को नंगली सर्किल से पांडाल व राशन सामग्री लेकर गौरीकुंड के लिए ट्रक रवाना होगा। गौरीकुंड से खच्चर से सामान पहुंचाया जाएगा। शिविर स्थल 40 फुट चौड़ा व 80 फुट लंबा है। शिविर में प्रतिदिन 30 से 40 सेवादार सेवा देंगे और 20 से 25 हलवाई भोजन बनाएंगे। सीए श्रीकिशन गुप्ता को भंडारा कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...