पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारियों का धरना समाप्त, बोले संघर्ष जारी रहेगा

रोडवेज कर्मचारियों का धरना समाप्त, बोले-संघर्ष जारी रहेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय बस स्टैंड पर जारी पांच दिवसीय धरने का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रचार सचिव नंदू सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 600 करोड़ रुपए भुगतान करने, नई बसें खरीदने, नई भर्ती करने, लोक परिवहन सेवा की बसों काे रोडवेज बस स्टैंड से 2 से 5 किलोमीटर दूर से संचालित करने सहित अन्य मांगों को लेकर 9 अप्रैल से धरना दिया गया। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन हरिओम चुघ के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। धरने में रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...