पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैशाखी के उपलक्ष्य में हुए कई कार्यक्रम

वैशाखी के उपलक्ष्य में हुए कई कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| पंजाबी वेलफेयर सोसायटी की ओर से वैशाखी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सोसायटी के कार्यालय से सदस्य ढोल की थाप पर नाचते हुए भगतसिंह सर्किल पहुंचे। इस अवसर पर समिति की ओर से लगाई गई प्याऊ का नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना ने उद्घाटन किया। बच्चों को फल बांटे गए। रात को पुरुषार्थी धर्मशाला में लंगर हुआ। सोसायटी अध्यक्ष दीवानचंद सेतिया ने यह जानकारी दी।

सुखधाम गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दीवान : वैशाखी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सुखधाम में कीर्तन दीवान सजा। सुबह अखंड पाठ का भोग पड़ा और अरदास हुई। अखंड पाठ बुधवार को शुरू हुए थे। भाई बसंत गांधी ने गुरबाणी का कीर्तन किया।

श्याम बाबा का कीर्तन आज :

शहर में शनिवार रात दो जगह श्याम बाबा का कीर्तन होगा। श्याम बाल प्रचार मंडल की ओर से बापू बाजार के समीप ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के पास व श्याम अराधना मंडल की ओर से स्कीम नंबर चार नेहरू नगर के पास रात 9 बजे बाबा का कीर्तन होगा।

खबरें और भी हैं...