कलेक्टर ने मुंडावर में किया दफ्तरों का निरीक्षण
अलवर| जिला कलेक्टर राजन विशाल ने शुक्रवार को मुंडावर में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, उपपंजीयक कार्यालय एवं उपकोष कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय में सफाई एवं रिकाॅर्ड व्यवस्थित रखने तथा आमजन से प्राप्त प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।