पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर उन्नाव व कठवा कांड पर जताया आक्रोश

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर उन्नाव व कठवा कांड पर जताया आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 7 बजे नगर परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर उन्नाव और कठवा कांड के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जूली ने कहां कि आज हमारी बहन बेटियों के साथ जिस तरह जुल्म हो रहा है। यह दयनीय है। भाजपा के शासन में हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा के विधायक द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया जा रहा है और भाजपा की सरकार है उन्हें बचाने में लगी हुई है। सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा की जिस तरह सदन में गतिरोध बना रखा है ,कोई सुनने वाला नहीं हिटलरशाही राज हो रहा है। सत्तापक्ष सदन को नहीं चलने देना चाहता है। यहीं जंगलराज है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र गंडूरा अजीत यादव, नरेंद्र शर्मा, कविता यादव, संजीव बारेठ, जवाहर जैन, गोपाल खटीक, अशोक शर्मा, राजेंद्र व्यास, प्रधान शीला मीणा, शिव लाल गुर्जर, रामबहादुर तंवर, जीएस नरूका, बलराम यादव, उमरदीन, रिपुदमन गुप्ता, हरिशंकर रावत, श्वेता सैनी, प्रकाश गंगावत, हिमांशु शर्मा, प्रदीप सिंह, रमन सैनी पार्षद , अंकित गोयल, दीपेंद्र सैनी, जुबेर खान, दीनबंधु शर्मा, सुनील पाटोदिया, नीलेश खंडेलवाल, राज गोपालिया आदि मौजूद थे।

इधर, युवाओं की ओर से शुक्रवार शाम 6.30 बजे कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर उन्नाव उत्तरप्रदेश व कठवा में हुई जघन्य घटनाओं के विरोध में इंजीनियर इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में दो मिनट का मौन धारण कर कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इन दोनों घटनाओं ने देश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। साथ ही देश की बेटियों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रनेता शोएब अख्तर, यासिन पहलवान, हर्षवर्धन सिंह खैरिया, श्वेता सैनी, राजू पहलवान, अकबर, रिपुदमन, राहुल खान, आमीन खान, दीपेंद्र सैनी, मास्टर फकरू खान, रिजवान खान, जुबेर, पार्षद राहुल खान, दीपेंद्र चौधरी, अजय मेठी, शोकत खान आदि मौजूद थे। वहीं भारतीय महिला फैडरेशन ने उत्तरप्रदेश के उन्नाव व जम्मू कश्मीर में बालिकाओं से हुई जघन्य घटनाओं की कड़ी भर्त्सना की है। फैडरेशन अध्यक्ष गुरुकीरत कौर व सचिव प्रेमलता सैनी ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा है कि यह भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक है।

अलवर. नगर परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...