राष्ट्र विरोधी शक्तियां फैला रही हैं वैमनस्यता : बालक दास
पुरुषार्थी धर्मशाला में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
भर्तृहरि विचार मंच की ओर से प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
अलवर | भर्तृहरि विचार मंच की ओर से अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कीम दो स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन हुआ। संयोजक अविनाश कौशिक ने बताया कि सम्मेलन में बालक दास महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र विरोधी शक्तियां एवं विदेशी ताकतें समाज में वैमनस्यता फैला रही हैं। हमें ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। मुख्य वक्ता महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के महामंत्री प्रो. नारायणलाल गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके कार्यों की जानकारी दी। वर्तमान परिस्थिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों की आवश्यकता बताई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखपाल बुंदेल थे जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक डॉ. केके गुप्ता ने अध्यक्षता की।