सैन जयंती पर हुई विचार गोष्ठी
अलवर | सैन जयंती महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को ब्रह्मचारी मोहल्ला स्थित सैन गंगा मंदिर में सैन महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में सैन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। एडवोकेट रोहिताश्व सैन, कल्याण सहाय सैन, राकेश फौजी व खेमचंद आदि ने विचार रखे। समिति ने सैन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। संचालन लक्ष्मीनारायण सैन ने किया।