परशुराम भवन में विचार गोष्ठी 19 को
अलवर | परशुराम कला मंदिर समिति की ओर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को शाम 6.30 बजे दिल्ली दरवाजा स्थित परशुराम भवन में विचार गोष्ठी होगी। रामावतार पंडित ने बताया कि गोष्ठी का विषय वैज्ञानिक युग में भजन की प्रासंगिकता रखा गया है। समाजसेवी गोपीचंद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का आयोजक इंजीनियर राजदीप शर्मा को बनाया गया है।