वामा क्लब के कार्यक्रम में मिरेकल क्वीन अंचल जैन ने दी मोटिवेशनल स्पीच
अलवर | वामा क्लब की ओर से शुक्रवार को जयकृष्णा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मिरेकल क्वीन अंचल जैन ने मोटिवेशनल स्पीच दी। अध्यक्ष अल्का मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में वामा क्लब के साथ इनरव्हील क्लब, अग्रशक्ति महिला मंडल आदि संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने अंचल जैन द्वारा लिखित मिरेकल नामक पुस्तक की सराहना की।