- Hindi News
- National
- 10 नए मोबाइल टावर लगेंगे, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया गलत तरीके से स्वीकृति का आरोप
10 नए मोबाइल टावर लगेंगे, नेता प्रतिपक्ष ने लगाया गलत तरीके से स्वीकृति का आरोप
अलवर | शहर में दस जगह नए मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने स्वीकृति जारी कर दी है। आयुक्त संजय शर्मा ने बताया कि मोबाइल सेवा को अधिक प्रभावी बनाने और रेडिएशन नहीं फैलाने वाली तकनीकी पर आधारित मोबाइल टॉवरों को नियमों के अनुसार स्वीकृति दी गई है। दूसरी ओर, नगर परिषद में विपक्ष के नेता नरेंद्र मीणा ने गलत तरह से स्वीकृति देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसी भी स्थान का भौतिक सत्यापन नहीं करवाया गया। इससे भ्रष्टाचार होने की आशंका है।