मिश्र के गजल संग्रह तेरा होना तलाशूं का विमोचन कार्यक्रम कल
अलवर | युवा कवि विनय मिश्र के गजल संग्रह तेरा होना तलाशूं का विमोचन 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे कंपनी बाग रोड स्थित होटल इंद्रलोक में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के कथाकार एवं नाटककार असगर वजाहत होंगे। अध्यक्षता दिल्ली के वरिष्ठ कवि रामकुमार कृषक करेंगे। विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ के वरिष्ठ जनधर्मी आलोचक पंकज गौतम, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो. शंभुनाथ तिवारी, इग्नू में हिंदी विभाग के प्रो. दिनेश कुमार एवं गोरखपुर के युवा कवि श्रीधर मिश्र होंगे। आधार वक्तव्य डॉ. जीवनसिंह देंगे।