भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा कल से शुरू होंगी
अलवर | राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के सरकारी एवं प्राइवेट महाविद्यालयों की बीए भाग तृतीय की सभी नियमित छात्राएं, जिनका भूगोल प्रायोगिक परीक्षा का केंद्र जीडी कॉलेज है, उनकी भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 17 मई से शुरू होंगी। प्राचार्य ने बताया कि छात्राएं बैच व समय के लिए उक्त तिथि से पहले विभाग में संपर्क करें।