वनस्पति शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 21 से
अलवर | राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के बीएससी भाग द्वितीय एवं तृतीय वर्ष वनस्पति शास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर 21 से 23 मई तक होगी। प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए जिले की समस्त संबंधित छात्राएं वनस्पति विभाग में 19 मई तक कार्यालय समय में आवश्यक रूप से संपर्क करें। बीएससी भाग द्वितीय वर्ष प्राणी शास्त्र विषय की नियमित छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 16 मई से प्रारंभ हो रही हैं।