पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘जानिए अपने इंस्टीट्यूट को’ कार्यक्रम के तहत आज निकाला जाएगा लक्की ड्रा

‘जानिए अपने इंस्टीट्यूट को’ कार्यक्रम के तहत आज निकाला जाएगा लक्की ड्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | स्पेक्ट्रम इंस्टीट्यूट की ओर से बुधवार 16 मई को शाम 4 बजे स्थापना दिवस पर प्रताप ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्पैक्ट्रम और दैनिक भास्कर के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता ‘जानिए अपने इंस्टीट्यूट काे’ का लक्की ड्रा निकाला जाएगा। संस्थान के निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि दैनिक भास्कर के 7 मई के अंक में प्रकाशित प्रवेश फार्म के आधार पर प्रविष्टियों का लक्की ड्रा निकाला जाएगा। प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार 300 विद्यार्थियों का चयन कर संस्थान में 50 प्रतिशत की छूट फीस में देकर आईआईटी व मेडिकल सम्बन्धित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त समारोह में विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल टाॅक शो का भी आयोजन होगा। जिसे संस्थान के प्रबंध निदेशक कपिल गौतम व अकादमिक निदेशक मनीष अग्रवाल संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि आईपीएस अनिल बेनीवाल होंगे। संस्थान के प्रबंध निदेशक कपिल गौतम ने बताया कि संस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक वर्ष परख परीक्षा का आयोजन करता है। समारोह में परख के शीर्ष 20 विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...