दैनिक भास्कर कार्यालय में पहुंचे बच्चों ने जाना-कैसे छपता है अखबार
अलवर. केएस किड्स स्कूल के बच्चों ने दैनिक भास्कर कार्यालय में आकर यह जाना कि अखबार कैसे तैयार होता है और किस तरह छपता है। इस दौरान बच्चों ने कई सवाल पूछे। बच्चों को खबरों के संकलन, एडिटिंग, पेज मेकिंग से लेकर मशीन में छपाई की पूरी प्रक्रिया बताई गई। इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर नीता जैन, शिक्षक मनीषा बेनीवाल, कमलकांत, वर्षा रानी, संतोष सैनी, हर्षित गोपालिया, निश्चय जैन व हिमांशी जैन आदि मौजूद थे।