पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उल्लास समर कैंप शुरू, नया सीखने के लिए उत्सुक रहे बच्चे

उल्लास समर कैंप शुरू, नया सीखने के लिए उत्सुक रहे बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित समर कैंप में भाग लेते बच्चे।

अलवर | दैनिक भास्कर और देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल की ओर से मंगलवार को 24 मोतीडूंगरी स्थित स्कूल परिसर में समर कैंप उल्लास का आयोजन शुरू हुआ। कैंप का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कैंप 29 मई तक चलेगा। कैंप में पहले दिन बच्चोंं में काफी उत्साह दिखाई दिया। बच्चे कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहे। स्कूल सचिव संकेत यादव ने बताया कि कैंप के तहत जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल निदेशक गौरव व सौरभ यादव ने बताया कि मंगलवार को आर्ट एंड क्राफ्ट कोर्स के तहत एक्सपर्ट फैकल्टी सवि गुप्ता, मनीषा यादव, उर्वशी मलिक व मोनिका शर्मा ने बच्चों को कार्ड मेकिंग, टाई एंड डाई, पेपर क्वलिंग, ड्राइंग एंड पेंटिग, ओरोगामी व ब्लाॅक पेंटिग की बेसिक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बच्चों से कार्ड व गणेशजी बनवाए। उन्होंने बताया कि समर कैंप के लिए पहले दिन आॅन स्पाट रजिस्ट्रेशन के लिए अभिभावकों व बच्चों में खासा उत्साह रहा।

खबरें और भी हैं...