पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर परिषद में देर शाम तक जमा होते रहे सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदन

नगर परिषद में देर शाम तक जमा होते रहे सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के 456 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए आवेदन जमा कराने के अंतिम दिन मंगलवार को आवेदकों की भीड़ उमड़ी। शाम तक आवेदन पत्र जमा किए गए। आयुक्त संजय शर्मा ने बताया कि कितने आवेदन जमा हुए इस बारे में उनके पीए अशोक मिश्रा जानकारी देंगे। मिश्रा ने बताया कि फिलहाल आवेदनों की गिनती नहीं हो पाई है। इधर, नगर परिषद में विपक्ष के नेता नरेंद्र मीणा ने कहा कि पूर्व में की गई गलतियों को सरकार फिर से दोहरा रही है। भर्ती प्रक्रिया में जिन कर्मचारियों को पूर्व में लगाया गया था, उनको फिर से भर्ती प्रक्रिया में लगाया गया है। पूर्व में 329 कर्मचारियों की भर्ती अटक गई थी। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता से काम नहीं लिया गया तो कांग्रेस के पार्षद आंदोलन करेंगे।

अलवर. आवेदन जमा कराने आए लोगों की नगर परिषद में लगी भीड़।

खबरें और भी हैं...