पश्चिम बंगाल में माकपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन
अलवर | पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा माकपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले के विरोध में मंगलवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने नंगली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजनीतिक हत्या बंद करो, ममता सरकार मुर्दाबाद, सीपीआईएम जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में 17 से अधिक माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। विरोध प्रदर्शन में माकपा की अलवर जिला प्रभारी सुमित्रा चोपड़ा, जिला सचिव रईसा, कुसुम साईवाल, अनीता जाटव, ज्ञानचंद खांबरा, मुख्तयार सिंह, पंकज सांवरिया आदि शामिल थे।