पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, मंत्री गोपाल राय आएंगे

आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, मंत्री गोपाल राय आएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 16 मई को दोपहर 2 बजे राजर्षि अभय समाज में आयोजित होगा। सम्मेलन में दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय आएंगे। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी दीपक वाजपेयी, सलाहकार समिति के समन्वयक देवेन्द्र शास्त्री एवं समिति सदस्य पीसी भंडारी संबोधित करेंगे। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता समिति के चेयरमैन दीपक मिश्रा ने बताया कि सर्किट हाउस में शाम 5.30 बजे टी विद सिटीजन कार्यक्रम होगा, जिसमें अराजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से गोपाल राय चर्चा करेंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने की कार्यनीति समझाई जाएगी। पार्टी वन बूथ टेन यूथ थीम पर काम करेगी।

खबरें और भी हैं...