कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर जताया विरोध
अलवर | कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से पेट्रोल-डीजल की दरें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे महंगाई बढ़ने के साथ आमजन परेशान है। जूली ने कहा कि इसके पीछे मुख्य कारण केंद्र सरकार की ओर से तेल पर एक्साइज ड्यूटी कई गुना बढ़ाना है। प्रवक्ता नरेंद्र मीणा ने बताया कि यदि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द नहीं घटाए तो कांग्रेस जिला स्तर पर आंदोलन करेगी।