पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरों में बचा खाना गायों को देने के लिए शहर में चलेंगी वैन

घरों में बचा खाना गायों को देने के लिए शहर में चलेंगी वैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को जिले में संचालित गोशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने एवं शहर में स्वीकृत नंदी गोशाला के लिए भूमि चिन्हित कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने नगर परिषद के आयुक्त को शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई पशु 3 बार पकड़ा जाता है तो उसे कांजी हाउस या गोशाला में भिजवाएं। पशुपालक से जुर्माने की राशि बढ़ाकर वसूल की जाए। आवारा पशुओं एवं गली मोहल्ले में बंधे पशुओं का सर्वे कराया जाए। शहर में गायों के लिए बचा हुआ खाना एकत्र करने के लिए 3-4 वैन चलाई जाएं। ये डोर-टू-डोर जाकर खाना एकत्र कर गोशाला ले जाएंगी। वैन में दान पात्र भी रखवाया जाए। शहर में संचालित निजी डेयरियों को हटाने के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। बुध विहार में निर्माणाधीन कांजी हाउस का काम 31 मई तक करा कर एक जून से शुरू कर दिया जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्याम सिंह, समिति के सदस्य हरीश तनेजा व सत्य नारायण सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...