पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल बस चालक ने रोडवेज के खिलाफ दर्ज कराया मामला

स्कूल बस चालक ने रोडवेज के खिलाफ दर्ज कराया मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | तिजारा रोड पर बलदेव बास के पास स्टेप बाई स्टेप पब्लिक स्कूल की बस को रोडवेज बस द्वारा टक्कर मारने के मामले में स्कूल बस चालक ने भी सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मूंगस्का, जनता कॉलोनी निवासी स्कूल बस चालक प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बच्चों को लेकर स्कूल गेट पर पहुंचा। इंडिकेटर देकर बस को स्कूल की तरफ ले रहा था कि पीछे से राजस्थान रोडवेज की तिजारा डिपो की बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे बच्चे पीछे से उछलकर आगे गिर गए। कुछ बच्चों को चोटें आई। स्कूल बस बिजली के ट्रांसफार्मर में जा घुसी।

खबरें और भी हैं...