- Hindi News
- National
- चिटफंड कंपनियों से पीड़ित एजेंटों की सुरक्षा व निवेशकों की धन वापसी पर चर्चा
चिटफंड कंपनियों से पीड़ित एजेंटों की सुरक्षा व निवेशकों की धन वापसी पर चर्चा
अलवर | राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन की बैठक मंगलवार को कंपनी बाग में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी शेख ने की। बैठक में चिटफंड कंपनियों से पीड़ित एजेंटों की सुरक्षा और निवेशकों को धन वापसी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष केडी सालोदिया, जिलाध्यक्ष रूपचंद, सचिव बने सिंह, उपाध्यक्ष बाबूलाल, सह सचिव ललित कुमार, कोषाध्यक्ष पप्पूराम, राजेन्द्र कुमार, सीमा शर्मा, दौलतराम, संतोष देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे।