पानी की समस्या : विधायक ने जलदाय विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
अलवर | शहर में पानी की समस्या को लेकर शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल ने मंगलवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। विधायक निवास पर देर रात तक चली इस बैठक में शहर के सभी 50 वार्डों में पेयजल सप्लाई और उसमें आ रही परेशानियों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, उप सभापति शशि तिवाड़ी, जलदाय विभाग के एक्सईएन अमर सिंह, एईएन कमल नारंग, रवि मेठी और अतुल कक्कड़ मौजूद थे। विधायक ने अधिकारियों को पानी की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।